LinkedIn Twitter
2 June 2025

कुछ विचार

व्यक्ति की अभिवक्ति को यूँ चुटकी में मसल कर

बन गई राख, जीवन की मुस्कान आग में जल कर

समय की नीति में फँस कर, खोयी आशा की किरण

इस दलदल में धस कर, कठिन है दमन का चित्रण

क्षण क्षण प्रतिक्षण रूपांतरण, आमरण भीषण शोषण

अन्तःकरण में बहता अश्रु, शांति का नित्य चीरहरण

अन्तःकरण में बहता अश्रु, बिना स्वर, बिना आकार

आत्मा की सतह पर खिंचती एक अदृश्य धार

by Puneet Gaur
0 Comments
0 Comments
No comments found.

Leave a Comment

Let's stay in touch

Subscribe To Our Newsletter

Loading